गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नवीनीकृत प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया गया उद्घाटन , आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत पीस कमेटी की की गई मीटिंग

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। आज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर स्थित नवीनीकृत प्रभारी निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया , जिसका मुख्य उद्ददेश्य क्षेत्र की आमजनता जो अपनी समस्याओं को लेकर थाना कोतवाली नगर आती है उनकी समस्याओं को प्रभारी निरीक्षक को0 नगर द्वारा ससम्मान सुना जा सके, यह आमजन से संवाद कर विश्वास स्थापित करने का उचित माध्यम है। उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई तथा आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये त्यौहार को सकुशल व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक को0 नगर तथा पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!