अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की बैठक में आरिफा उत्साही ने की भागीदारी

बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के साथ ही जिले के फ्रंटल संगठनों में ने भी रफ्तार पकड़ ली है इसी क्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की दिल्ली में पूरे देश की महिला जिला अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें बलरामपुर जनपद से पदम श्री पूर्व सांसद राज्यसभा बेकल उत्साही की बेटी आरिफा उत्साही ने उक्त बैठक में भाग लिया बैठक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्षता अलका लांबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ बैठक में पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नट्टा डिसूजा व रुचिरा चतुर्वेदी राष्ट्रीय सचिव आईसीसी उत्तर प्रदेश की सेंट्रल जोन महिला अध्यक्ष ममता चौधरी के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के साथ ही महिला कांग्रेस की पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रही बैठक में भाग लेने के बाद आरिफा बेकल उत्साही ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुझे पहले बैच में भाग लेने का मौका मिला साथ ही संगठन सृजन के मुद्दे पर मुझे भी अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित प्रदेश सेंट्रल जोन महिला अध्यक्ष ममता चौधरी की विशेष आभारी हूं।




