गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: तिरंगा रैली निकाल सपाईयों ने किया अगस्त क्रांति का आगाज

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा झंडा लगाने के अवसर पर मंगलवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव के अगुवाई में जिला मुख्यालय से तिरंगा रैली निकालकर अगस्त क्रांति का आगाज किया। रैली का शुभारंभ सपा जिला कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगाने के बाद पश्चात शुरू हुआ। तिरंगा रैली साड़ी चौराहा, अशोक मार्ग, हैडिल चौराहा, उसका मार्ग, सिद्धार्थ चौराहा, पुरानी नौगढ़ होते हुए बर्डपुर में जाकर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि 9 अगस्त के ही दिन देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बिगुल बजाया था। जिसका नतीजा रहा की गुलामी की जंजीरों से हमें निजात मिली। उन्हीं भक्तों के याद करने के लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा झंडा लगाने का फरमान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिया है। यादव ने इस दौरान भाजपा की जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का भी संकल्प लिया। कहा कि इसके हर घर तिरंगा झंडा लगाने के कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराए। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव, सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव, कपिलवस्तु नगर पंचायत के भावी सपा प्रत्याशी जावेद उर्फ चुन्ने व सदर नगर पालिका के भावी प्रत्याशी राम सेवक लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र यादव समेत सतेंद्र यादव, पिन्टू लोधी, अंगद यादव, महेंद्र कन्नौजिया, चौधरी कन्नौजिया, मनोज गुप्ता, रिजवान, हलीम आदि भारी संख्या में सपाई तिरंगा रैली में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button