बोलेरो की टक्कर से बालक घायल,मुकदमा दर्ज

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआ माफी में तेज रफ्तार से आरही बोलेरो गाड़ी से किशोर को ठोकर लगने और घायल होने के मामले में मुकामी पुलिस ने मामला पंजीकृत जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे लोटन की ओर से आरही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने महुआ माफी गांव के निवासी मनीष के बारह वर्षीय बेटे कुशल को ठोकर मार दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह घायल कुशल को मेडिकल कॉलेज,सिद्धार्थनगर इलाज के लिए एक निजी साधन से ले जाया गया।इस कड़ी में उसका पुलिस को घायल कुशल के पिता मनीष पुत्र चिनगुद की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 76/2025 181,125(ं),125(इ) बीएनएस व 184 एमवी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस सूत्र के मुताबिक बोलोरो गाड़ी और चालक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त बोलेरो लोटन से सोहास की आ रही थी और चालक काफी तेज रफ्तार व लापरवाही चला रहा था।




