गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीणों ने महिला को चोर समझकर किया पिटाई, महिला को ले गई पुलिस

जोगिया/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के नादेपार गांव में रविवार देर रात एक विवाद हुआ। ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से बीमार महिला को चोर समझ लिया। महिला गांव में भटक रही थी। उसके उलझे जवाबों से ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। भीड़ नहीं मानी तो थाना इंचार्ज जोगिया उदयपुर मीरा चौहान को सूचित किया गया। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचते ही भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हमले में थाने की गाड़ी का शीशा टूट गया। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उपद्रवियों ने महिला को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियन्त्रित किया। महिला को सुरक्षित थाने ले आयी। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद किया है। 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!