गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : रास्ता न मिलने से नाराज वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

बढ़नी कस्बे के वार्ड नं0 दो मुड़िलावासियों ने किया प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। उप नगर बढ़नी के वार्ड नं0 दो मुड़िला के लोगों ने रास्ता न मिलने से नाराज हो लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान न करने का निर्णय करते हुए सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड से सटे रेलवे ने वाशिंग पिट बना लिया है। इससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक पत्राचार किया गया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बढ़नी कस्बे के मुड़िला वार्ड रेलवे की भूमि से सटा है। रेलवे ने दक्षिण दिशा की ओर वाशिंग पिट का निर्माण कराया है।

वार्डवासी वाशिंग पिट निर्माण के समय से ही बगल से आवागमन करने के लिए रास्ते की मांग करते आ रहे हैं। आसपास के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग भी की, बावजूद समस्या जस की तस बनी है। इससे नाराज हो वार्ड के लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान सतेंद्र, नियाज, मो. मुस्तकीम, सफीउल्लाह, अरविंद, गुफरान, सबलू, सुनील गुप्त, पप्पू, राम अचल आदि रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!