उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी ने किया प्राइवेट खाद की दुकानों का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जनपद के प्राइवेट खाद की दुकान महालक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र जिगिनियहवा बांसी, त्रिपाठी कृषि सेवा केन्द्र पिपरा छंगत इटवा एवं मौर्या खाद भण्डार खरदेवरी खुनियांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी दुकानों पर स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गोल्हौरा/सोनफेरवा खुर्द, पकड़ियहवा कला विकास खण्ड बढ़नी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समितियों के स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। सब जगह ठीक पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों को खाद का वितरण निर्धारित दर पर किया जाये। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।


