शासन स्तर से सड़क, हाईमास्ट, सोलर लाइट लग रहा है – विधायक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत बुधवार को बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित शुक्लागंज साप्ताहिक बाजार से अहिरौला पीएचसी तक 300 मीटर इन्टरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा रहें। यह कार्य पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना के अन्तर्गत 25.85 लाख रुपए की लागत से किया गया है। वहीं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत करते रहते हैं। क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि, विधायक निधि व शासन स्तर से सड़क, हाईमास्ट, सोलर लाइट लग रहा है। बढ़नी में पीएचसी का उच्चीकरण होकर सीएचसी हो गया है और अग्निशमन केन्द्र भी स्वीकृत हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी कई विकास परियोजनाएं शासन से स्वीकृत होने वाली है। आने वाले दो वर्ष में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर विधानसभा बनाने के लिए वह हमेशा सकारात्मक कार्य करता रहता हूं। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, हरिराम निषाद, शेषमणि प्रजापति, दुर्गा तिवारी, रत्नेश सोनी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर, शिवकुमार साहनी, अनिल पासवान, मयंक शुक्ल, राजू मौर्य, अजय वरुण, फूलदेव, लवकुश यादव, आशाराम यादव, रामदेव गुप्ता, शहंशाह आलम, रामनिरंजन, अजय यादव, मो0 रफीक, जगदम्बिका शर्मा आदि मौजूद रहे।




