गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रात भर उड़ती रही ड्रोन कैमरा ग्रामीणों में दहशत का माहौल पुलिस ने कहा कि अफवाहों पर ना दे ध्यान

बलरामपुर। स्थानीय तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना गौरा चौराहा गैसड़ी व पचपेड़वा क्षेत्र के दर्जनों गांव के आस पास रात में डीपर युक्त लाइट देखकर लोगों में दहशत समा गई है। बताते चलने कि शायं ढलते ही 3 सितंबर बुधवार को देर रात्रि करीब 8ः00 बजे थाना गौरा चौराहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेनी नगर में अचानक जमीन से करीब डेढ़ सौ फीट ऊपर चमचमाती लाइट को देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया ग्रामीणों ने पूरी रात जगवाही करके अपने घर परिवार को सुरक्षित बचाने के लिए लगे रहे इतना ही नहीं बल्कि जनपद सिद्धार्थनगर में कई जगह चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों में भी डर समा गई है जिससे लोग अब अपने-अपने घरों की निगरानी करने में लगे हुए हैं रात्रि करीब 8ः00 थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम बेलहसा, झौव्वा, रतनपुर, त्रिलोकपुर, चिवटिहवा, जमुवरिया, कल्लूडीह व थाना कोतवाली गैसड़ी के अंतर्गत मदरहवा, भोजपुरी संतरी, जिगनिहवा, कन्हाईडीह, कुड़वा, बकौली राजपुर तथा थाना पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत मानपुर, सोनबरसा व धंधरा सहित अन्य कई गांव में चमचमाती लाइट को देखकर लोगों ने तरह-तरह की ग्यास लगा रहे हैं कुछ लोगों का मानना हैं कि ड्रोन कैमरा है, तो कुछ कहते हैं कि शरारतियों द्वारा शरारत की जा रही है हालांकि उक्त घटनाओं को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों ने संबंधित थाना कोतवाली क्षेत्र में सूचना दी जिस पर पुलिस भी पूरी रात गांव-गांव पहुंचकर गतिविधियां हासिल करने में जुटी रही अंततः पुलिस भी खास करीब तक नहीं पहुंच सकी है पुलिस इतना मानती है कि कुछ शरारती तत्व के लोग हैं जो शरारती हरकत कर रहे हैं। क्षेत्र के महेश शर्मा, महादेव यादव, जगई प्रसाद, बृजेंद्र बहादुर, रक्षाराम, सीके राना, हृदय राम, मो सलीम, राम दुलारे व राकेश जायसवाल सहित लोगों ने कहा कि रात भर ड्रोन कैमरा आकाश में उड़ने से ग्रामीणों की नींद उड़ी रही है लोग सुकून से नहीं सो पा रहे हैं लोगों ने शासन व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस बात की पुष्टि कराया जाना नितांत आवश्यक है कि कुछ दिन पहले उतरौला क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ने की बात प्रकाश में आई थी लेकिन अब सच सामने आ गई हम लोगों के क्षेत्र में भी रात में ड्रोन कैमरा उड़ रहे थे यह ड्रोन कैमरा नहीं है तो है क्या इसका पुष्टि होना नितांत आवश्यक है। वहीं कोतवाली गैसड़ी के प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि क्षेत्रवासी सतर्क रहें दुश्प्रचार के झमेले में ना आए ना आए अन्य गतिविधियों पर जांच पड़ताल चल रही है सभी क्षेत्रवासी अमन चौन से रहे और शरारती व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें यदि ऐसी कोई विसंगतियां किसी शरारती व्यक्ति द्वारा पाई जाती है तो संबंधित सूचना अपने स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस को दें शरारती व्यक्तियों को संलिपित पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ ठोस विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!