गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

मिशन शक्ति 5.0 के तहत श्रावस्ती पुलिस का महिलाओं व बालिकाओं के प्रति जागरूकता अभियान जारी

श्रावस्ती। प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा आज व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार उत्तम व क्षेत्राधिकारीगण भरत पासवान (इकौना) एवं सतीश कुमार शर्मा (भिनगा) के पर्यवेक्षण में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमें सक्रिय रहीं। थाना मल्हीपुर, एनएमपीटी, हरदत्त नगर गिरण्ट, इकौना, भिनगा, गिलौला एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा ग्राम पंचायतों, विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों, गुड टच-बैड टच, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाना है, ताकि प्रत्येक महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज की आधारशिला बन सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!