प्रतिभा सम्मान समारोह में एसडीएम, सीओ एवं बीडीओ के द्वारा सम्मानित हुए बच्चे

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत लुचुइयां के पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डा0 पवन के अगुवाई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के नड़ौरा, बैदौली एवं लुचुइयां के बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार और प्रमाण पत्र आप के उत्साहवर्धन के लिए दिया जाता है। अपने मेहनत और परिश्रम से अच्छे अंक को हासिल करना ही सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। एसडीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कई टिप्स दिये। सीओ शोहरतगढ सुजीत राय ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि अनवरत अध्ययन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ते रहने से सफलता निश्चित ही मिलेगी। बीडीओ शोहरतगढ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किये। कार्यक्रम के आयोजन प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सब के बीच एसडीएम, सीओ, बीडीओ जैसे बड़े अधिकारी उपस्थित होकर आप सब को पुरस्कृत कर रहे हैं। अगर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अच्छे संगत में रहकर पढ़ाई करेंगे तो एक दिन आप लोग भी एसडीएम, सीओ, बीडीओ जैसे बड़े पद पा सकतें हैं। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, सीओ सुजीत राय, बीडीओ शोहरतगढ, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र, संजय मिश्रा, विजय पाल मिश्रा, राजेश शुक्ला, राजू भारती, रामकन्त यादव, परशुराम, रामप्यारे, रामसेवक के साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।




