उसका बाजार पुलिस ने 03 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 03 नफर अभियुक्तों को धारा 170,126,135 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं घटना में प्रथम पक्ष के 33 बर्षीय रमेश पुत्र पौटू साकिन सुर्खकुड़िया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर व द्वितीय पक्ष के 25 बर्षीय टिकोरी पुत्र मेटावन और 55 बर्षीय मेटावन पुत्र वंशराज साकिन अजगरा टोला लाउखाउ थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर दोनो पक्ष परिवारिक व पुरानी रंजीश के विवाद को लेकर आपस मे बहस कर रहे थे तथा उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गये थे। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप गौड़ व हेड कांस्टेबल आनन्द प्रिय भारती मौजूद रहें।




