पार्टी के सभी फ्रन्टल संगठन एवं विभागों का जमीनी स्तर पर गठन कर लिया जाये – जिलाध्यक्ष
गांव-गांव जाकर योग्य, कर्मठ एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित युवाओं को करें चिन्हित - राम अवध

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में विगत 17 मई से 100 दिनों तक चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के सिद्धार्थनगर के कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों के कोआर्डिनेटर राम अवध भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह श्अन्नूश् ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक जनपद में पार्टी के सभी फ्रन्टल संगठन एवं विभागों का जमीनी स्तर पर गठन कर लिया जायेगा। जिससे बाद पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। जिला कोआर्डिनेटर राम अवध ने उपस्थित कांग्रेस जनों से कहा कि आप लोग गांव-गांव जाकर योग्य, कर्मठ एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित युवाओं को चिन्हित करें, जिससे उन्हें पार्टी के फ्रन्टल संगठन एवं विभाग में जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत बनाया जा सकें। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुड्डू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित सादिक अहमद, अनिल सिंह श्अन्नूश्, रियाजउद्दीन राईनी, सबरे आलम, रियाज मनिहार, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश दूबे, ज्योतिमा पाण्डेय, जुबैर खान, जाफर अली, अकरम अली सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।




