गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गणित शिक्षकों को बनाया जा रहा तकनीकी शिक्षा के लिए पारंगत

सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु विज्ञान एवं गणित का नई तकनीकी से अध्ययन करने हेतु आर.ई.सी लि० एवं यूनिसेड के माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बेसिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आर.ई.सी. लि० के सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व के तहत एवं यूनिसेड के द्वारा जनपद के 100 विद्यालयों में जिज्ञासा लैब एवं सौर ऊर्जा चलित स्मार्ट कक्ष स्थापित कराई गई। जिनके माध्यम से बच्चों का मानसिक , बौद्धिक एवं तकनीकी विकास होगा। बच्चे भविष्य में एक नई ऊंचाई , नया मुकाम हासिल कर सकेंगे। कार्यशाला के प्रथम दिवस में हैदराबाद से गणित विशेषज्ञ अनिरुद्ध कुमार के द्वारा गणित को तकनीकी रूप से सरल एवं सहज बनाने के लिए गणित शिक्षण सामग्री का उपयोग करना बताया गया । चयनित विद्यालयों में सेवारत गणित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य युवा नवोन्मेषकों के बीच नवाचार की मदद करने और उसे बढ़ावा देना है। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कार्यशाला में बताया गया कि जिज्ञासा लैब क्या है। यह योजना छात्रों को नए विचारों का पता लगाने, उनका परीक्षण करने और श्करके सीखनेश् के दृष्टिकोण का पालन करने में सक्षम बनाती है। जिज्ञासा लैब में न केवल प्रयोग करने के लिए उचित उपकरण हैं, बल्कि एक आदर्श शांतिपूर्ण माहौल और समान रुचियों वाले साथियों की संगति भी है जो सीखने की प्रक्रिया को और तेज़ बनाती है और अधिक ध्यान आकर्षित करती है। इसके अलावा, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, औज़ारों और उपकरणों के गलत इस्तेमाल से बचने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से छात्रों के “कैसे, क्या और क्यों” के सवालों का जवाब देने के लिए गाइड और लैब सहायक भी हैं। जनपद के 100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित की शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने हेतु जिज्ञासा लैब सोलर स्मार्ट क्लास संचालित कराई जा रही हैं। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं यूनिसेड टीम आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!