सिद्धार्थनगर : स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरुक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। विकास खंड खुनियांव के प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय के नजदीक के गांवों में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उक्त विचार खुनियांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हरैया के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शर्मा ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान में घर घर संपर्क के दौरान कही उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है जिनकी जानकारी न होने से बहुत से लोग ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते है इसीलिए हमलोग विद्यालय के नजदीक गांव के प्रत्येक घर पर जायेंगे और घर के प्रत्येक सदस्य को संचारी रोगों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाने और धूप से बचने के लिए सिर को ढककर रखने को सलाह दे रहे है आसपास गंदगी न होने दी जाय।इस मौसम में शुद्ध पानी व ताजे एवं स्वच्छ भोजन का उपयोग हो इसके साथ ही साथ मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए कहीं पर भी पानी को एकत्रित न होने दिया जाय। यदि घर में फ्रीज और कूलर है तो उनकी साप्ताहिक सफाई बहुत जरूरी है जिससे मच्छर पैदा न हो सके।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रामाशीष सहित विद्यालय की पूरी टीम शामिल रही।



