गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मक्कापुरवा में किराए के मकान में लाश मिलने से फैली सनसनी

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मक्कापुरवा में लाश मिलने से सनसनी फैल गई जब एक किराए के मकान से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर सफाई कर्मी गोपाल (55 वर्ष) की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। प्राथमिक जांच में मौत को 3 से 4 दिन पुरानी बताया जा रहा है। मृतक गोपाल, पयागपुर क्षेत्र के बनकटा गांव का रहने वाला था और विशेश्वरगंज में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। लाश की हालत बेहद खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में पहली बार हुई इस तरह की घटना से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोपाल की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई साजिश है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!