अब शहर की तरह ही गांवों मेंजरूरतों के महिला-पुरुष एवं बच्चों के परिधान मिलेंगे: डा0 पवन मिश्रा

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को भदांव चौराहे पर चौधरी रेडीमेड एवं फुटवियर की नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठान का शुभारम्भ प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा0 पवन कुमार मिश्रा एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान डा0 पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए बड़े गौरव का क्षण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्र की तरह की लोगों के जरूरतों के महिला-पुरुष एवं बच्चों के परिधान मिलेंगे। इससे आम जनमानस के धन एवं समय की बचत भी होगी। इस दौरान शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि भदांव चौराहा दर्जनों गांव से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के जरूरतों के लिए यह प्रतिष्ठान मील का पत्थर साबित होगी। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। प्रोपराइटर राकेश चौधरी ने कहा कि हमारे यहां महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के परिधान एवं फुटवियर मिलेंगे। जो काफी उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी, देवी प्रसाद चौधरी, अरविन्द प्रताप चौधरी, अभिषेक चौधरी, रामविनोद यादव, अवधेश यादव, विवेक चौधरी, शैलेश चौधरी, सत्य नारायण, अजीत सिंह, अमन चौधरी, अमर दीप प्रजापति, अर्जुन प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहें।




