जिलाधिकारी ने किया सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। सरौली विन्देशरपुर मार्ग के किमी0-2 से हंसराजपुर सम्पर्क मार्ग का गुरुवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क के बगल से मिट्टी निकालने से बने गड्ढे को देखकर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने जे0ई0 का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही गड्ढे में मिट्टी डलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उसका सोहांस मोहाना के बलुही चौराहा गोवर्धनपुर सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क की चौड़ाई और ऊंचाई को नपवाकर देखा गया। सड़क की मैटेरियल को टेस्टिंग हेतु लैब में भेजने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बिरहा से बैरखी बैराखी भरवलिया होते हुए मुड़िला सम्पर्क मार्ग के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क की चौड़ाई और ऊंचाई को नपवाकर देखा गया। सड़क की मैटेरियल को टेस्टिंग हेतु लैब में भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सड़क बीच बीच में टूट गयी थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने 02 दिन में मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ तमाम अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।




