उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर ; एक युवक की हुई अस्पताल में मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच | मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा खजुरी मार्ग पर इनायतपुर थाना पयागपुर के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया ; जिसमें बाइक सवार युवक निखिल उर्फ वेद शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी शिव शंकरपुरवा थाना पयागपुर उम्र 19 वर्ष व सूरज पुत्र अजय पांडे निवासी दामूपुरवा सातरही थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए ; जिन्हें इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर लाया गया | इलाज के दौरान निखिल उर्फ वेद शुक्ला की मृत्यु हो गई व सूरज पुत्र अजय पांडेय की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। मृतक का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पीएम हेतु भेजा जा रहा है |





