बिना नंबर प्लेट का फर्राटा भर रही नगर पंचायत डुमरियागंज की गाड़ी कौन जिम्मेदार ?

दैनिक बुद्ध का संदेश/श्याम शुक्ला
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश में साल में तकरीबन दो बार यातायात माह चलाया जाता है और यातायात माह में लोगों को जागरुक भी किया जाता है जिसमें पुलिस विभाग स्कूली बच्चे और नगर पंचायत के कर्मचारी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हैं लेकिन सवाल बड़ा कि जब जागरूक करने वाला ही कानून तोड़े तो क्या कार्रवाई होनी चाहिए आप तो डुमरियागंज के लोगों में या चर्चा का विषय बन चुका है की जो कानून या यातायात मान आता है वह आम लोगों के लिए है कि सरकारी कर्मचारियों के ऊपर भी या कानून लागू होता है क्योंकि डुमरियागंज नगर पंचायत में बिना नंबर प्लेट के कूड़ा उठाने वाली गाड़ी स्ट्रीट लाइट सही करने वाली गाड़ी फर्राटे भर रही है सुबह से लेकर शाम तक पुलिस विभाग और आरटीओ विभाग की भी निगाह में रहती है लेकिन आज तक ना पुलिस विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नगर पंचायत के गाड़ियों पर की है और ना ही परिवहन विभाग ने कोई नोटिस देकर कार्रवाई का बात कही है आप देखने वाली बात है कि जो नियम और कानून बनता है वह आम लोगों के लिए है या फिर नगर पंचायत में भी लागू होती है क्योंकि डुमरियागंज नगर पंचायत में इस समय कूड़ा उठाने वाली गाड़ी हुआ स्ट्रीट लाइट सही करने वाली गाड़ी बिना नंबर प्लेट की दौड़ रही है इस पर डुमरियागंज पुलिस व परिवहन विभाग क्या कार्रवाई करती है अब देखने वाली बात है लेकिन जब भी संबंध में डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।




