गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

रायबरेली : अपर श्रम आयुक्त, लखनऊ मण्डल ने श्रम विभाग रायबरेली के नवीन परिसर कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
रायबरेली। सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार ने बताया है कि श्रम विभाग, रायबरेली के कार्यालय को भवन संख्या- एच०आई०जी० 391, इंदिरा नगर, रायबरेली से अपरिहार्य कारणवश, भवन संख्या-1013/19, गांधीनगर, निकट मनिका सिनेमा, रायबरेली, में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्रम विभाग, रायबरेली के स्थानांतरित किए जाने के अवसर पर लखनऊ से विशेष रूप से पधारे, श्रम विभाग के मंडल के मुखिया, मधुर सिंह, अपर श्रम आयुक्त, लखनऊ मण्डल द्वारा नवीन कार्यालय परिसर का फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ करते हुए प्रवेश किया तथा नवीन कार्यालय परिसर में पारम्परिक रीति के अनुसार पूजा-अर्चना की गयी।

इस अवसर पर मधुर सिंह, अपर श्रम आयुक्त, लखनऊ मण्डल द्वारा श्रम विभाग, रायबरेली कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामना दी। उन्होंने निर्देश दिये कि वे जनपद रायबरेली के श्रमिकों के हितार्थ पूरी निष्ठा एवं तन्मयता से कार्य करें तथा जिले में श्रमिकों एवं औद्योगिक जगत के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने का प्रयास करें। इस अवसर पर राकेश कुमार पाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर्मचारी, सेवायोजक एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button