उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सघन चेकिंग अभियान में शोहरतगढ़ पुलिस ने 3 गाड़ियों का किया चालान

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के चेतिया मोड पर शोहरतगढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तु एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की चार पहिया वाहन समेत 2 पहिया वाहनों की दिग्गी खुलवाकर भी चेकिंग किया गया। उक्त के संदर्भ में क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने कहा कि जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पालनकरने हेतु भी निर्देश दिया गया। 3 गाड़ियों का चालान भी किया गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, उपनिरीक्षक रामशंकार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कमलेश मिश्रा, हे का.दिनेश यादव, का. प्रभाकर, का.दीपक, सुदामा, का. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।




