गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

घर-घर सम्पर्क कर पंच परिवर्तन-संघ यात्रा पर चर्चा करेंगे स्वयंसेवक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ खण्ड व नगर की शनिवार की शाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दो नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले गृह संपर्क अभियान को लेकर वृहद कार्य योजना बनाई गई। अभियान के दौरान स्वयंसेवक घर-घर सम्पर्क कर सभी से पंच परिवर्तन व संघ यात्रा के सन्दर्भ में चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पूरे वर्ष की कार्य योजना तैयार है। प्रथम चरण के कार्यक्रम में पथ संचलन/ स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। द्वितीय चरण का कार्यक्रम दो नवम्बर से प्रारम्भ होगा। इस दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर हिन्दू समाज से संपर्क स्थापित करेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा में पंच परिवर्तन व संघ यात्रा 100 वर्षों के बारे में बात रखेंगे। शताब्दी वर्ष में चल रहे सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन व नागरिक कर्तव्य के बारें में विस्तार से जानकारी देकर उक्त विषय का अनुसरण करने का आग्रह किया जायेगा। गृह सम्पर्क के दौरान सभी हिन्दू घरों को एक-एक पत्रक, ब्रॉशर, भारत माता का चित्र, स्टीकर निरूशुल्क रूप से दिया जायेगा। यह सभी सामग्री नगर टोली व खण्ड टोली प्रत्येक खण्ड में मण्डल स्तर तक के कार्यकर्ता के माध्यम से घरों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। बैठक में जिला प्रचारक ने खण्ड कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव व नगर कार्यवाह अखिलेश वर्मा को हर वार्ड व मण्डल स्तर से पांच से 10 कार्यकर्ताओं का चयन करने की बात कही है, ताकि गृह संपर्क अभियान प्रारम्भ होने से पहले सभी को प्रशिक्षित कर घर-घर संपर्क हेतु भेजा जा सके। बैठक में रविकान्त अग्रहरि, नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, हर्षित शर्मा, सूरज निगम, महेश्वर शुक्ला, बुद्धसागर पाठक, राजेन्द्र मद्धेशिया, श्यामू गुप्ता, आकाश कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!