गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बसपा मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक में सपा छोड़ बसपा मंें शामिल हुये लोग

अल्पसंख्यक हितों के लिये समर्पित है बसपा- के.पी. राठौर

बस्ती। रविवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पांऊ गांव में बहुजन समाज पार्टी मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक विधानसभा संयोजक हांजी अशफाक अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता बढाने और बसपा के लक्ष्य से लोगों को जोड़ने पर विचार किया गया। बैठक मंें अनेक लोग विभिन्न दलों को छोड़ बसपा में शामिल हुये।बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये पूर्व मंडल प्रभारी विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाईचारा कमेटी के.पी. राठौर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी निरन्तर संगठन की मजबूती के लिये प्रयासरत है। 2027 मंें बसपा की सरकार बनने पर ही लोगों के साथ इंसाफ होगा और विकास में तेजी आयेगी। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रियता बढाये और विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ से मिलकर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई मतदाता छूटने न पाये। कहा कि मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र में राजनीतिक, सामाजिक अधिकार प्राप्त होंगे। कहा कि बसपा अल्पंसख्यक समाज के उत्थान के लिये हमेंशा प्रतिबद्ध रही है।पांऊ गांव में हुई बसपा मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक के दौरान सपा को छोड़कर इमरान, मोनू, पैगाम, सलाहुद्दीन, मुबारक, हुसैन , अरमान ,अब्दुल्ला ,श्यामलाल विश्वकर्मा , कुर्बान अली ने बसपा की सदस्यता लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!