गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मानसून की पहली अच्छी बारिश से किसान हुए खुश

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका,सिद्धार्थनगर। रविवार को दोपहर बाद चार बजे से हुई तेज बारिश से किसानो के साथ साथ आम जन मानस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।किसानों का कहना है कि सूख पड़ी धान की फसल में जान आ गई है। इससे किसानों के सिचाई हेतु हजारों रूपयो की बचत हुईं है।ज्ञातव्य हो कि अब तक सबसे अच्छी बरसात रविवार को हुई। करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से धान की सूख रही फसल को संजीवनी मिल गई। किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। वहीं बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन नगर क्षेत्र में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिना धान की फसल मुरझा रही थी। आशंका जताई जा रही थी कि अबकी बार धान की फसल सूख ही जाएगी। पिछले दिनो छुटपुट हुई बारिश से कोई राहत नहीं मिली। फसल के लिए ज्यादा बारिश की जरूरत थी। रविवार को शाम चार बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक रही। दो घंटे की मूसलाधार बारिश से खेत, पोखरे, तालाब सब लबालब हो गए। वहीं बारिश से नगर व गांव की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इस बारिश से सोहास बाजार, ऊचहरिया एवं उसका बाजार नगर के रेहरा, परती, मोगलहा, उसका राजा आदि में सड़कों पर पानी भरा रहा जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रुक-रुककर चल रही हवा के कारण गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने चौन की सांस ली। बारिश से सबसे ज्यादा खुशी किसानों में देखी गई। पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिली है।

Related Articles

Back to top button