गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बिजली कर्मियों का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त करेगा कर्मचारी संघ-अनिल सिंह


दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को संयुक्त राज्य परिषद कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में बिजली कर्मियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी,अधिकारी और शिक्षकों के साथ आज हम सब मिलकर प्रदर्शन कर कर्मचारियों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन दियय गया है जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 3 दिसंबर 2022 को किए गए समझौते को लागू न किए जाने पर गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने माननीय ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा किए जा रहे दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने व समझौता साहित अन्य मांगों पर विचार करने के लिए आग्रह किया है जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यदि समझौता नहीं लागू किया गया और बिजली कर्मचारियों के ऊपर से दंडात्मक कार्यवाही नहीं खत्म किया गया तो प्रदेश के 18 लाख कर्मचारी व अधिकारी आगे आकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसका सीधा उत्तरदायित्व उत्तर प्रदेश सरकार का होगा। संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा दिए गए इस धरना प्रदर्शन में ज्ञापन देने वाले कर्मचारियों में मुनीर कुमार डिप्लोमा इंजीनियरिंगमहासंघ, अनिल सिंह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर ,अजय गुप्ता जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर, शैलेंद्र गुप्ता जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ परिषद सिद्धार्थनगर ,राजेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट संघ, सुधीर श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ ,विनोद कुमार गौतम तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ ,भानु प्रताप तहसील मंत्री बांसी लेखपाल संघ ,राजेश कुमार जिला कोषाध्यक्ष लेखपाल संघ ,नंदकिशोर जिला मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, प्रभात सैनी ,विपुल त्रिपाठी ,अभिजीत सिंह, अमित चौधरी ,संजय कुमार ,अवधेश यादव ,अमरजीत चौधरी ,नवीन चौधरी ,अजय पांडे ,सुनील त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी इस धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
बाक्स…………… कर्मचारी समाज की मुख्यधारा-जिलाध्यक्ष अनिल सिंह
मीडिया से बात करते हुए राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं का उदारता पूर्वक निस्तारित करते हुए उनके पदाधिकारियों एंव कर्मचारियों के निलंबन और बर्खास्त को समाप्त करने का आदेश देने की कृपया करें क्योंकि कर्मचारी समाज की मुख्यधारा में है और हम सब के परिवार और सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं हम सब कर्मचारी आपके साथ सदा खड़ा रहते हैं और रहेंगे इस अवसर पर ज्ञापन को न्यायिक मजिस्ट्रेट नौगढ़ को दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!