गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तुलसीपुर नगर में बदहाल विद्युत आपूर्ति,के लिए पांच सूत्रीय मांगपत्र दिया गया

बलरामपुर ।तुलसीपुर नगर में बदहाल विद्युत आपूर्ति,लो वोल्टेज,अघोषित कटौती की समस्या को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में उप खंड कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता(विद्युत) अतुल कुमार को देकर समस्या में सुधार की मांग की गई है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने बताया कि यहां तैनात विभागीय अधिकारियों का रात्रि निवास सुनिश्चित किया जाए, रात्रि के समय पर्याप्त संख्या में लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई जाए,संविदा कर्मी को आवश्यक उपकरण देने के साथ उनकी संख्या बढ़ाई जाए जिसे लगभग 40000 उपभोक्ताओं वाले नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो, आपूर्ति बंद होने पर अधिकारियों के सी यू जी नम्बर चालू रखे जाएं।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि लगभग 9 करोड़ की लागत से निर्मित 132 के वी बिजली केंद्र आधे नगर समेत 450 गांवों के उपभोक्ताओं के लिए निष्प्रयोज्य बन गया है,बेहतर वोल्टेज व आपूर्ति के लिए 132 स्टेशन शुगर मिल से 33/11 विद्युत उपकेंद्र नई बाज़ार को 33 केवी की लाइनों से जोड़ा जाए। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने कहा कि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और 132 केवी से नई बाज़ार को जोड़े जाने का प्रस्ताव विभाग द्वारा विगत दो वर्षों से भेजा जा रहा है जो कि कार्ययोजना में शामिल नहीं हो पाया इस वर्ष 25-26 में भी ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है जिसे इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है क्योकि इसके जुड़ जाने से नगर समेत ग्रामीण इलाकों को भी बिजली आपूर्ति में लाभ होगा।उप खंड अधिकारी राम सेवक गुप्ता ने कहा कि नई बाज़ार पावर हाउस के पास कार्यालय हेतु भवन का भी प्रस्ताव किया जा चुका है वहां पर कार्यालय बन जाने से बिजली बिल,मीटर खराबी आदि समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो सकेगा। अमिताभ चक्रवर्ती,राधेश्याम चौरसिया,सरदार बबलू सिंह,प्रदीप गुप्ता,राम गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रहरि,संजय सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!