शोहरतगढ में गोइन्फ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड का हुआ भव्य उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।रविवार को शोहरतगढ नगर पंचायत के श्रीराम जानकी मंदिर के बगल स्थित गोइन्फ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड प्रतिष्ठान का भव्य उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिकापाल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष पासवान एवं शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा रहे।गोइन्फरा पावर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, शोहरतगढ के मशहूर एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी पप्पू बोरा के वरिष्ठ पुत्र सुधांशु बोरा ने बताया कि हम यूपी नेडा के रजिस्टर्ड वेंडर है। प्रधानमंत्री सूर्य आवास योजना के अन्तर्गत लोगों के जरुरत को देखते हुए उपभोक्ता के घरों पर सोलर पैनल इनवर्टर, बैटरी कों लगाया जायेगा, जिससे बिजली के रुप में लोग उपयोग करेंगे। गोइन्फा के प्रोपराइटर सुधांशु बोरा ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा सब्सिडी का भी प्रवधान है।उदघाटन समारोह में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि लोगों के घरों में सोलर लगने से बिजली की बचत होगी साथ ही लोगों के घरों की इलेक्ट्रिक सप्लाई कभी बाधित नहीं होगा। शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा ने कहा कि यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा और बिजली की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही है इसलिए कम लागत में सबको सोलर सिस्टम मिल जा रहा है। शोहरतगढ में सुधांशु बोरा के द्वारा संचालित प्रतिष्ठान से क्षेत्र के काफी लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, शोहरतगढ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, भाजपा नेता शिवनाथ चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, अशोक बोरा, विजय परसरामका, शोहरतगढ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, संतोष पासवान, नितिन श्रीवास्तव, नीलू रुंगटा, त्रियुगी अग्रहरि, संजय कसौधन, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।




