गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के संयोजन तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद निपुण विद्यालय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया स बतौर मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें जिससे उनको शत -प्रतिशत संप्राप्ति हो, यही निपुण विद्यालय की रूपरेखा है, निपुण विद्यालय बनने से विकासखंड निपुण बनेगा, तदोपरांत जिला भी निपुण जिला घोषित होगा स परियोजना के आदेश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान बहराइच के डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा निपुण आकलन किया गया, जिसमें निपुण हुए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उत्थान आडिटोरियम कपूरथला बहराइच में सम्मानित किया गया। निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का संचालन पयागपुर के शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने किया, अपने उद्बोधन में राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि निपुण विद्यालय बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान है निश्चित तौर पर अगले सत्र में हमारा जनपद भी निपुण घोषित होगा, समारोह में बृजेश कुमार तिवारी, विज्ञान समन्वयक डॉ नन्द कुमार शुक्ल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक निपुण संतोष कुमार सिंह, जिला समन्वयक समेकित लाल जी दुबे, यूडायस प्रभारी इसरार अहमद, राकेश कुमार मौर्य, डॉ विनय कुमार अवस्थी, अनूप कुमार मिश्र, पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, रंजना पीटर्स , अनिल सिंह विसेन, अमित चहर, प्रदीप तिवारी, आदित्य विद्यार्थी, हरि ओम गौड़, महेश कुमार, विजय कुमार सरोज को भी प्रधानाध्यापक के रुप में निपुण विद्यालय प्रधानाध्यापकों के साथ सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!