पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर, 08 जून। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया तथा जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
