Uncategorized
अमृत महोत्सव के अन्तर्गत युवक मंगल दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, सोनभद्र
अमृत महोत्सव के अन्तर्गत युवक मंगल दल ने निकाली तिरंगा यात्रा सदर ब्लॉक के सेंधुरी ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल के संरक्षक/ग्राम प्रधान राजेन्द्र मौर्या एंव क्षेत्र पंचायत सदस्य/संरक्षक जय प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भारत माता की जय,बन्दे मातरम के उद्घोष से पूरा गांव गूंज उठा।युवक मंगल दल के अमृत महोत्सव कर्यक्रम के जिला सह-प्रभारी इमरान अंसारी ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष/यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी के निर्देश पर पूरे जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।उन्होंने बताया कि हमारे जिला प्रशासन द्वारा 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जायेगा और हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा।वहीं राजेन्द्र मौर्या एंव जय प्रसाद ने कहा कि युवक मंगल दल ग्रामीणों के सहयोग से इस अभियान को गति देने के लिए क्रांतिकारी प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि आजादी कब और कैसे मिली,कितने संघर्षों से मिली इसकी जानकारी आने वाले हर नौजवान को हो आने वाली पीढ़ी को हो इसलिए हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने अपने संगठन के सभी स्वंय सेवकों को निर्देशित किया है कि वो किसी भी हाल में तिरंगे का अपमान न होने दें और यदि कहीं भी तिरंगा गिरा हुआ या झुका हुआ दिखे तो उसे तुरंत उठा लें।उन्होंने कहा है कि हमारे जनपद के मुख्य विकास अधिकारी भी इसको लेकर गम्भीर है और तिरंगा कही भी गिरे न इसके लिए प्रयासरत है।उक्त अवसर पर कोटेदार बेनी प्रसाद,कमला प्रसाद,अशोक मौर्या,रामजग,महेश यादव,रामप्यारे,शिवा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



