गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कूड़ा नदी पर नए पुल और नगर पंचायत सीमा विस्तार की मांग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कूड़ा नदी पर नए पुल के निर्माण तथा नगर पंचायत उसका बाजार के सीमा विस्तार की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।आशीष शुक्ला ने मांग की कि पुराने रेलवे पुल के उत्तर दिशा में नया सड़क पुल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि कस्बे के दोनों ओर बाईपास सड़क बनने के बाद व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। नया पुल बनने से बाजार को नई पहचान मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।आशीष शुक्ला ने बताया कि उसका बाजार ऐतिहासिक रूप से एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है। वर्तमान में भी यहां अनाज, कपड़ा और मच्छरदानी का बड़ा कारोबार होता है। वर्ष 1885 में ब्रिटिश शासनकाल में बने रेलवे पुल से लंबे समय तक वाहनों का आवागमन होता रहा, लेकिन अब इसकी जर्जर स्थिति के कारण केवल पैदल यात्री और दोपहिया वाहन ही गुजर पाते हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नए सड़क पुल का निर्माण समय की मांग है, जिससे व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आशीष शुक्ला ने नगर पंचायत उसका बाजार की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने गंगाधरपुर, भिटिया, मेहदिया, पठानपुर, नवलपुर, केवटलिया, सुगही, लक्षनपुर और कोल्हुआ ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल करने की मांग की।उन्होंने कहा कि इन गांवों में तेजी से नगरीकरण हो रहा है और लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता समेत अन्य शहरी सुविधाओं की आवश्यकता है। इन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने से हजारों लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!