शंकाओं को दूर कर परिजनों ने लगवाया टीडी का टीका

डुमरियागंज। टीडी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम थुम्हा ग्राम में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा डॉक्टर विकास चौधरी के आदेश पर 10 वर्ष वाले बच्चों का टीकाकरण होना सुनिश्चित था जिसमें 22 बच्चों में 18 बच्चे मदरसे में उपस्थित थे जिनको तमाम शंकाओं को दूर करते हुए टीडी का टीकाकरण कराया गया। एएनएम प्रतिज्ञा सिंह द्वारा मदरसे में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों को बुलाकर टीकाकरण के प्रति शंकाओं एवं टीकाकरण से लाभ पर चर्चा करते हुए समझाया गया और टीडी टीकाकरण हेतु सहमती लेते हुए 18 बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया। जबकि बीएमसी शोएब अख्तर यूनिसेफ द्वारा मदरसों में टीडी टीकाकरण के प्रति एडवोकेसी किया जा चुका है।संस्था के प्रिंसिपल मौलाना समशूल हक़ का पूर्ण सहयोग रहा। टीकाकरण सत्र पर मुख्य रूप से जबीउल्लाह, जब्बार,आशा ममता, सरोज, उपस्थित रही वही गीता आंगनबाड़ी अनुपस्थित रही।



