सड़क हादसे में पयागपुर तहसील के लेखपाल सुरेंद्र गोस्वामी की हुई मौत

पयागपुर/बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पयागपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल सुरेंद्र गोस्वामी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्राला की कार में टक्कर हो गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू किया। पूरा मामला बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा दृ बहराइच मार्ग का है जहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पयागपुर तहसील के लेखपाल सुरेंद्र गोस्वामी की मौत हो गई। यह घटना थाना पयागपुर क्षेत्र के बबया पुल पर हुई। वह किसी सरकारी काम से बहराइच जा रहे थे ज्योंही बबया पुल पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्राला से उनकी कार की टक्कर हो गई, इस भयंकर हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए द्य प्राप्त जानकारी अनुसार थाना विश्वेश्वर गंज क्षेत्र के बनिया भारी के रहने वाले सुरेंद्र गोस्वामी किसी जरूरी काम से घर से निकले थेद्य भाई मुकेश कुमार गोस्वामी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और उन्होंने बताया कि हादसे से पहले उनकी घर पर बात भी हुई थी उन्होंने फोन पर बहराइच जाने की बात कही थी साथ ही यह भी कहा था कि जल्दी वापसी कर लेंगे। लेखपाल सुरेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं बड़े बेटे की उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वही लेखपाल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




