उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ पीएचसी पर मानदेय को लेकर आशा बहुओं ने दिया धरना

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के करीब आने के बावजूद भुगतान न होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर परिवार के लिए खर्च जुटाना भी मुश्किल हो गया है धरने के दौरान आशा बहुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज़ करेंगी।



