गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मानदेय के लिए ग्राम रोजगार सेवकों ने बढ़नी ब्लाक पर किया प्रदर्शन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के परिसर में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी के नेतृत्व में बुधवार को रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान न होने से जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि लगातार 06 माह से मानदेय भुगतान न होने से ग्राम रोजगार सेवकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही साथ मनरेगा योजना अन्तर्गत श्रमिकों का मजदूरी पिछले 04 महीने से भुगतान नही हो रहा है। इससे गांवों में विकास कार्य के लिए श्रमिक नहीं मिल पा रहे है। ब्लाक के जिम्मेदारों की ओर से लगातार विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। मजदूरी न मिलने के कारण जॉब कार्ड धारक काम पर नहीं आ रहे है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द मानदेय का भुगतान नही दिया जायेगा हो आन्दोलन किया जायेगा। इस दौरान सोहनलाल, रामसूरत, रामनरेश, पंकज, संजय कुमार, अब्दुल सब मनोज, बब्वन, हरिहर, हरेन्द्र, विजय, शिवशंकर, दिनेश चंद्र, जय प्रकाश, प्रहलाद, अम्बर, प्रतापबली, रेखा पाण्डेय, सरिता, सप्पू देवी, वन्दना आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!