गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गांव की गलियां आज भी गंदी, गंदगी में जीने को हो रहे ग्रामीण मजबूर

विकास संबंधी कार्य केवल कागजों पर ही सीमित धरातल पर केवल दिखावा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। आज भी ग्रामीण अंचलों में पंचायती राज विभाग के द्वारा विकासोन्मुख योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन सही तरीके से एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीण अंचलों को विकास का अमली जामा आज तक नहीं पहनाया जा सका है जिससे गांव के विकास की गति आज भी धीमी चल रही है। इसी के तहत ग्राम पंचायत भैंसहा जो जनपद बहराइच के विकासखंड रिसिया के अंतर्गत आता है जिसमें बरसों बीत गए विकास का कार्य आज तक नहीं हुए लेकिन अगर हुए भी कुछ तो केवल कागज पर किए गए धरातल पर बिल्कुल नहीं। गांव में वर्षों से विकास कार्य नहीं हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना बारिश के ही गांव में जगह-जगह पानी भर जाता है जिससे कीचड़ में चलना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है और रास्ते बदहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, साथ ही गांव में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनसे गंदा पानी निकल रहा है लेकिन वोट की राजनीति इन ग्राम वासियों के ऊपर आज भी भारी पड़ रही है अगर ऐसे ही वोट की राजनीति होती रही तो गांव में विकास की गंगा कैसे बहेगी और मातहतों के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जाने से गांव का विकास नहीं हो पाएगा। हैंडपंपों के पास बने गड्ढों से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने की संभावना है। सफाई व्यवस्था भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, नालियां जाम हैं और ग्रामीणों के मुताबिक सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाने के कारण विकास कार्यों को लेकर परेशान ग्रामीण अब प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!