राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी दिवस श्रावस्ती में उत्साह और गर्व का माहौल

श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आज पूरे देश में अपने शताब्दी वर्ष का भव्य उत्सव मनाया। संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी। इस प्रकार, आज संघ ने अपनी गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा पूरी की। शताब्दी दिवस पर संघ के सभी शाखाओं, प्रांतों, महानगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रावस्ती में भी मनाया गया शताब्दी दिवस जनपद श्रावस्ती में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी दिवस अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर इकौना, भिनगा, हरिहरपुर रानी, गिलौला सहित सभी शाखाओं में प्रातः शाखा लगाई गई और स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुए नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह, विभाग संघचालक बबलू सोनीश् ओमप्रकाश त्यागी श्अनिल कुमार गुप्ता श्नरेंद्र जयसवाल श्अजय वर्मा श्सुरेंद्र श्रीवास्तवश् मगल सैनीश् जितेंद्र कुमार गुप्ता श्जीतू सोनीश् सतीश जायसवालश् राम प्रतापश् लालू सुमनश् सहित सैकड़ो वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर आयोजित सभा में संघ के आदर्श, सेवा कार्य, शिक्षा, पर्यावरण, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।




