गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भक्ति के रस में डूबा कमसाररू सांसद जगदंबिका पाल ने लिया राम कथा का आशीर्वाद।

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विकास खंड भनवापुर के ग्राम सभा कमसार में आयोजित भव्य संगीतमय श्श्री राम कथा ज्ञानयज्ञश् के आठवें दिन आध्यात्मिक उल्लास चरम पर रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम में शिरकत कर यज्ञ व्यास की आशीर्वाद प्राप्त किया। संगीतमय श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ आठवां दिन मुख्य अतिथिरू सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सौभाग्य से मिलता है कथा श्रवण का अवसर आगे जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रभु श्री राम की कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे इस पावन ज्ञान यज्ञ में शामिल होने और व्यास पीठ का आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी भाईचारे का संचार होता है।कथा के आठवें दिन संगीतमय कथा में सांसद के आगमन से आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में, आचार्य ज्योति किशोर जी, आचार्य शास्त्री दुर्गेश शुक्ला जी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी , गिरीश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर त्रिपाठी, जयवर्धन तिवारी , दिनेश श्रीवास्तव सच्चिदानंद पांडेय, राजू पाल सचिन त्रिपाठी, बब्बू तिवारी,और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!