गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए गए साढ़े तीन लाख रुपये

बरेली। बरेली जिले में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला बारादरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने तीन लाख तैंतीस हजार सात सौ दस रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल मौर्य पुत्र सियाराम मौर्य निवासी कटरा चाँद खाँ, निकट मौर्य मंदिर, थाना बारादरी के रहने वाले हैं, उन्होंने लगभग 15 दिन पूर्व इंडोसैंड बैंक का एक क्रेडिट कार्ड बनवाया था जिसकी लिमिट 3,36,000 रुपए थी। उन्होंने बताया कि 28 मई 2025 को उनके पास मोबाइल नंबर 6901009031 से एक कॉल आई।कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि चूंकि क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं हो रहा है, इसलिए 450 रुपए का चार्ज लगेगा। जब कौशल ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि कार्ड बनाते समय कोई चार्ज न होने की बात कही गई थी, तो कॉल अचानक कट गई। जिसकी कॉल की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास मौजूद है। अगली सुबह यानी 29 मई 2025 को जब कौशल ने मोबाइल चेक किया तो उन्हें क्रेडिट कार्ड से हुई ट्रांजेक्शनों की जानकारी मिली, जिससे उनके होश उड़ गए। उनके कार्ड से कुल चार बार में 3,33,710 रुपए की रकम निकाली जा चुकी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!