उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चोर के शोर से ग्रामीणों में बढ़ी परेशानी

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के गांव में शाम होते ही चोरों के आने का शोर सुनाई देने लगता है। चोरों से अपने घर एवं गांव को सुरक्षित करने के लिए गांव के लोग पूरी रात जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस की गश्त होते हुए भी रोजाना गांवों में चोरी की अफवाह सोशल मीडिया से लेकर गांवों में दिखाई दे रहा है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांवों में पिछले एक सप्ताह से अधिक शाम होते ही गांवों में चोर के आने का शोर सुनाई देने लगता है।




