उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
टोकन व्यवस्था से खरगवार में हुआ खाद का बितरण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत खरगवार में बने वी0 पैक्स कोटिया दीगर द्वारा बुधवार को 71 बोरी यूरिया खाद का बितरण किया गया। वितरण से पूर्व लाइन में किसानों को टोकन (पर्ची) दे दिया गया था, जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सकें। यूरिया खाद के बितरण में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह मय टीम द्वारा किसानों के आधार कार्ड एवं खतौनी सत्यापन के बाद किसानों को यूरिया खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराया गया। तो वहीं बीते मंगलवार को 299 बोरी यूरिया खाद की बिक्री की गयी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, सचिव संतराम यादव, सहयोगी रमेश कुमार यादव, नीलेश यादव आदि मौजूद रहें।



