गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

श्री खाटू श्याम समिति द्वारा प्रथम वर्ष श्री श्याम एकादशी कीर्तन का भव्य आयोजन दैनिक बुद्ध का संदेश

श्रावस्ती। खाटू श्याम समिति कटरा द्वारा प्रथम वर्ष श्री श्याम एकादशी कीर्तन का भव्य आयोजन शनिवार को महावीर बाबा स्थान, कटरा में समिति अध्यक्ष ननकू प्रसाद वर्मा श्याम परिवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में गोंडा से पधारे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंकज निगम ने “ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है” व “हम श्याम दीवाने हैं” जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।गोंडा की भजन गायिका अनुष्का सनातनी ने “कलयुग में भी श्याम नाम का एक ही सहारा है” सहित कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए।नोएडा से आई भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने “मैं आया हूं दरबार तुम्हारे, मुझको गले लगना” जैसे भक्तिगीतों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम में श्याम परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का ‘जय श्री राधे’ पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर कृष्ण निवास पटेल, हरीश वर्मा, शिव कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, पुत्तीलाल साहू, राघव राम साहू, पिंटू कैराती, सूर्यकुमार, सचिन गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अमरेश, दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!