गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अचलपुर गांव के पास सड़क में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा

औराताल/सिद्धार्थनगर। तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत कोनकटी चौराहे से पेदा जाने वाले मार्ग पर अचलपुर गांव के पास सड़क में गड्ढा हो गया है। इससे लोगों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी ने एक वर्ष पहले बनवाई थी। यहां पानी बहने के लिए अण्डरग्राउण्ड पाइप डाली गई थी। पाइप के टूट जाने से वहां गड्ढा हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पास में राष्ट्रीय इन्टर कॉलेज है, जहां से सैंकड़ों बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं और उनके दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस सम्बन्ध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अविनाश चतुर्वेदी ने कहा कि अण्डरग्राउण्ड पाइप पुरानी थी, जो टूट गई है। उसे जल्द ही सही कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!