उत्तर प्रदेशबलरामपुर
बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की मांग की

बलरामपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आज बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हुदा खान के नेतृत्व में एक अश्रुपूर्ण मार्च वीर विनय तक निकला गया जिसमें हमले में मारे गए नागरिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग की स आज पूरा देश इस घटना के खिलाफ है उम्मीद है जल्दी सरकार इस पर कुछ कड़ा एक्शन लेगी स इस मौके पर बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री कुमार दीप मिश्रा संगठन मंत्री आमिर मेकरानी बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी शाहिद हसन टीपू प्रिंट मीडिया प्रभारी जमाल भाई और कई मेडिकल स्टोर के लोग मौजूद रहे सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और अपनी अपनी बात रखी।




