राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, नई नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर जोर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। राधा कृष्ण पैलेस, बंजारी मोड़ स्थित बहराइच में ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ पार्टी का एक भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
भव्य स्वागत और सम्मान
कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही, संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेंद्र नाथ तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे सहित कार्य समिति के अन्य पदाधिकारी गणों को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं अंग वस्त्र राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी अलंकार अग्निहोत्री द्वारा भेंट किया गया।
उन्होंने उपस्थित लोगों और समाज को जागरूक करते हुए कहा:
”आप अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन मौका मिलने पर भटक जाते हैं। जब तक आप चुनाव में सजग नहीं रहेंगे, तब तक आपकी बातों को कोई नहीं सुनेगा। उसी लक्ष्य के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।”
संगठन का विस्तार: नए जिला अध्यक्षों और प्रहरियों की नियुक्ति
सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी की कार्यसमिति एवं ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की गईं और सभी का स्वागत किया गया।
54 जिलों में नियुक्तियां: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 54 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
11 नए जिला अध्यक्ष: सम्मेलन के दिन ही 11 अन्य जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
हर गांव में प्रहरी सेवक: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत “हर गांव में प्रहरी सेवक नियुक्त किया जाएगा”।
15 जुलाई से सदस्य अभियान की शुरुआत
सामान्य वर्ग के बच्चों के भविष्य को बचाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए पार्टी आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस अभियान के जरिए हर कार्यकर्ता सक्रिय होगा और संगठन को और मजबूती मिलेगी। सम्मेलन के अंत में वक्ताओं ने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि आज समाज को इस बदलाव की सख्त जरूरत है।




