पचपेड़वा में धड़ल्ले से सरकारी भूमि से हो रहा है अवैध मिट्टी खनन,

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पचपेड़वा,नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में बरगदवा सैफ के पास सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने के प्रशासनिक दावों के बावजूद खनन का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। लोगो का कहना है कि लेखपाल और हल्का सिपाही के मिली भगत से बिना अनुमति मिट्टी खनन किया जाता है। आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के यह कार्य लंबे समय से जारी है, जिससे सरकारी भूमि गड्ढे में तब्दील हो गई है। सरकारी भूमि का स्वरूप भी बिगड़ता जा रहा है।क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। नगर पंचायत पचपेड़वा क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलरामपुर खनन विभाग के अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति मिट्टी खनन पूरी तरह अवैध है और शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लग पाता है या नहीं।


