गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर, 08 जून। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने विगत बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस वेरिफिकेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वीएचएनडी और बीएचएनडी दिवसों पर सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा पोषण ट्रैकर और ई-कवच पोर्टल पर समय से फीडिंग कराई जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि टेक होम राशन (टीएचआर) का सभी पात्र लाभार्थियों में वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर उनकी ऑनलाइन फीडिंग भी कराई जाए। जिलाधिकारी ने टीएचआर प्लांट में प्रतिदिन उत्पादन सुनिश्चित करने तथा नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण और फीडिंग कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं तथा सैम-मैम बच्चों का विवरण अद्यतन रखने, आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की नियमित बैठकें आयोजित करने तथा सभी पोषण संबंधी डाटा की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय से पोषाहार उपलब्ध कराया जाए तथा पुष्टाहार वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम एवं मैम बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में होम विजिट, पोषण ट्रैकर की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका, सूक्ष्म मरम्मत एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने काम में रुचि न लेने वाले सुपरवाइजरों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।बैठक में डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!