उत्तर प्रदेशबलरामपुर
नेहरू क्लब गोंडा ने जीता कबड्डी मुकाबला

बलरामपुर ।घासी पोखरा में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण कबड्डी चौंपियनशिप में नेहरू क्लब गोंडा की टीम ने मौहरवा की टीम को हराकर चौंपियन बनी। जिसमें आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया और उपविजेता टीम को 3000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इरशाद अहमद, श्याम जी सोनी, साबिर अली, रिजवान रायननी, शाहिद रायनी, रशीद रायनी, सब्बू, रहमतुल्लाह, हीरालाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।




