बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र संपन्न 29.53 लाख क्विंटल गन्ने की हुई पेराई

दैनिक बुद्ध का संदेश
रुधौली/बस्ती। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, रुधौली इकाई ने चालू पेराई सत्र 2025-26 को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। इस अवसर पर मिल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी ने समस्त गन्ना किसानों और मिल कर्मचारियों को इस सफल सत्र के लिए बधाई दी। उत्पादन के आंकड़े और भविष्य का लक्ष्य इकाई प्रमुख डॉ. त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस सत्र के दौरान चीनी मिल ने कुल 29 लाख 53 हजार 994 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। उन्होंने बेहतर पेराई के लिए किसानों के सहयोग और श्रमिकों की मेहनत की सराहना की। किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाहरू उन्नत किस्मों का करें चयन डॉ. त्रिपाठी ने आगामी सीजन के लिए किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंत कालीन गन्ना बुवाई करें। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए उन्नत प्रजातियां अधिक पैदावार के लिए गन्ना प्रजाति 15023, 14201, 13235, 17231 और 0118 की बुवाई पर जोर दें। जलजमाव वाले क्षेत्ररू ऐसे क्षेत्र जहाँ पानी भरता हो, वहाँ किसान 94184 या 98014 किस्म की बुवाई कर सकते हैं। प्रबंधनरू पेड़ी (त्ंजववद)प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें ताकि लागत कम और मुनाफा अधिक हो सके। वरिष्ठ अधिकारियों ने जताया आभार वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने भी किसानों और श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही मिल पूरे सीजन सफलतापूर्वक चली। इस दौरान उप महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा, ब्लॉक इंचार्ज प्रवीण सिंह, रणजीत सिंह, गेट इंचार्ज राजेश सिंह, विनोद सिंह, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी, सुधांशु सिंह, लक्ष्मी उपाध्याय समेत भारी संख्या में किसान और मिल कर्मी उपस्थित रहे।




